Saturday, July 11, 2015

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन

रुद्रपुर 11 जुलाई -विश्व  जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में आज जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन व चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण मिशन समिति के तत्वाधान में विश्व  जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले पखवाडा कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद के जिलाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया गया जिसमें जनता को जनसंख्या नियन्त्रण के उपाय एवं  विभिन्न बीमारियों की रोकथाम की जानकारियां देने हेतु स्टाल भी लगाये गये थें। 
 
    जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनसंख्या स्थरीकरण कार्यक्रम समेत बाल स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य कल्याणकारी कार्यो का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिये विभाग को मनोयोग से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट  किया कि पर्याप्त संसाधनों के वावजूद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रमों के क्रियानवयन में अच्छा प्रदर्षन नही किया जा रहा है जिसमें नितान्त रूप से गति लाने की आवष्यता है। उन्होने साफ कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की प्रगति से सन्तुष्ट  नही है। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि वह विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आबंटित लक्ष्य को हासिल करना ही अपनी उपलब्धि न समझे बल्कि जनसंख्या स्थरीकरण सहित अन्य बाल कल्याण/महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आम जन को इस प्रकार समझा दे कि वह स्वतः ही योजनाओं का लाभ उठाने को आगे आये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा महकमे दो विभागों की जिम्मेदारी है कि वह स्वस्थ और षिक्षित नागरिक तैयार करें अतः यह दो विभाग आपसी समन्वय बनाकर कल्याणकारी कार्यो को सेवा भावना से सम्पन्न करें। उन्होंने कार्मिकों को नसीहत दी कि जहां दवा काम नही करती वहां दुआ काम करती है ऐसी सोच भी रखें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या पखवाडे के तहत सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गंभीरता से जनसंख्या नियन्त्रण के लिये खुशहाल परिवार का मंतर ,दो बच्चों में तीन साल का अन्तर नारे की सार्थकता के सम्बन्ध में गहनता से जनता को बताया जाय। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा,खान पान, साफ सफाई आदि के बावत जनता को आशा  कार्यकत्री,आंगनबाडी कार्यकत्रियों व एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियो के माध्यम से जनचेतना पैदा की जाय। उन्होंने आम जनता से भी इस ओर जागरूक होने की अपील की है। 
 
इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन मे उत्कृश्ठ कार्य करने वाली मंजू धामी,काजल राय,जामा खातून,दीपा जोशी ,लक्ष्मी पोखरियाल,सुधा पाठक,अतुल जोशी  व मनोज जोशी  को पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी ने एनआरएचएम द्वारा विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिये लगाये स्टालों का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा स्टालों का निरीक्षण कर आयोजकों को आवष्यक निर्देश दिये। 
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एसएस दुग्ताल ने बताया जनसंख्या स्थरीकरण पखवाडे को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न चिकित्सालयों को पखवाडे के तहत जनसंख्या नियन्त्रण के लिये पुरूष व महिला नसबन्दी के लक्ष्य आबंटित कर दिये गये है इस प्रकार पखवाडे के अन्तर्गत पुरूशों के 100 तथा महिलाओं के 900 नसबन्दी आप्रेशन किये जायेगे । उन्होंने बताया कि जो पुरूष  नसवन्दी करेंगे उनको 2000 रूपये तथा महिला को 1400 रूपये नकद दिये जायेगे। उन्होंने चिकित्सकों एवं कार्मिकों को निर्देश दिये कि वह पखवाडे के अन्तर्गत जनसंख्या नियन्त्रण के लिये लोगों को प्रेरित करें तथा जनसंख्या नियन्त्रण के लिये विभिन्न विधियों की जानकारी भी दें। कार्यक्रम का संचालन अतुल जोशी  ने किया। 
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डाॅ0बसन्त,प्रभारी सीएमएस डॅा0अनिता उप्रेती,इम्पार्ट की चेयरमैन इन्द्रा मिश्रा,डाॅ0एलएस टोलिया,जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोषी,डाॅ0अजयवीर सहित नीरज सक्सेना,प्रदीप मेहर,अतुल जोशी ,पंकज गोसाई के अलावा चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा विभिन्न तहसीलो से आंगनवाडी,आषा कार्यकत्रियां,एएनएम आदि मौजूद थे।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

Friday, July 10, 2015

समर स्टडी हाॅल विद्यालय ने किया होनहार छात्रों का सम्मान

आज  समर स्टडी हाॅल विद्यालय में इण्टरमीडिएट मे स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्र्तीण होने वाले छात्रो हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस सम्मान समारोह में छात्रो एवं उनके अभिभावको को आमंत्रित किया गया । इस समारोह मे  अवनी अरोरा (92.0 प्रतिशत ) , जतिन देवरानी (91.0 प्रतिशत ) व र्हिर्षत चैहान (90.0 प्रतिशत ) को सम्मानित किया गया । प्रत्येक छात्र को छात्रवृति के रुप में दस-दस हजार रुपये की नकद धनराशि स्कूल प्रबन्धन की तरफ से प्रदान की गयी । यह धनराशि स्कूल प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया ने प्रदान की । छात्रवृति पाकर छात्र काफी उत्साहित थे। उन्होने अपने सभी अध्यापको एवं स्कूल प्रबन्धन को धन्यवाद दिया और कहा कि स्कूल प्रबन्धन के अनुषासन तथा अध्यापको की मेहनत के फलस्वरुप ही वह इतने अच्छे अंक प्राप्त कर उत्र्तीण हो सके । स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिह ने सभी छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्कूल के छात्रो द्वारा तालियां बजाकर पुरुस्कृत छात्रों  का उत्साह वर्धन किया। इस मोैके पर स्कूल के मैनेजर श्री रवि कुमार , मनु अग्रवाल , श्रीमती दिपाली सिंह , श्रीमती शालिनी शर्मा एवं स्कूल के अध्यापक - अध्यापिकायें उपस्थित थे।  


www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

समाधान योजना एवं जनसंवाद सेवा योजना के अन्तर्गत प्राप्त हुई शिकायतों की हुई समीक्षा

रुद्रपुर 10 जुलाई - अपर जिलाधिकारी आशीष  भटगई ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में षिकायतों/समस्याओं/आग्रहों के त्वरित निस्तारण हेतु समाधान योजना एवं जनसंवाद सेवा योजना के अतिरिक्त फिलहाल में सरकार द्वारा संचालित नई योजना जिसका नाम ‘‘ सेवा योजना‘‘ है के विष य में विस्तार से अधिकारियों को जानकारी दी। बैठक के दौरान उन्होंने समाधान योजना एवं जनसंवाद सेवा योजना के अन्तर्गत प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के तहत अधिकारियों को निर्देश  दिये कि शिकायतकर्ताओं की शि कायतों का समाधान इस प्रकार से किया जाये कि वे किये गये समाधान से पूरी तरह संतुश्ट हो सके, ताकि उन्हें पुनः उसी समस्या के लिए आवेदन न करना पड़े। 
 
एडीएम ने सेवा योजना के विशय में बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता सेवा योजना के अन्तर्गत अपनी समस्या जिलाधिकारी/विभागाध्यक्ष/सचिव स्तर पर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जो समस्यायें प्राप्त होंगी, उन समस्याओं को जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा सम्बन्धित विभागों को अन्तरित किया जायेगां। सम्बन्धित विभाग उन समस्याओं का निस्तारण 14 दिन की अवधि में करगें। शिकायतकर्ता सेवा योजना पोर्टल पर अपनी समस्या के समाधान के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश  दिए कि सभी विभागाध्यक्षों को उनके यूजर आईडी व पासवर्ड दे दिये गये हैं, लिहाजा सभी अधिकारी दिन में तीन बार पोर्टल का अवलोकन अवष्य करें। एडीएम ने समाधान योजना एवं जन संवाद सेवा योजना की समीक्षा करते हुयें विद्युत,षिक्षा,नगर निगम,आपूर्ति,परिवहन,जल संस्थान,ग्राम्य विकास व पुलिस विभाग की लम्बित पडी शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश  दिये। उन्होने नगर निकायो के अधिकारियो को निर्देश  दिये कि सफाई व्यवस्था से सम्बन्धित जो भी षिकायते दर्ज होती है, उनका निस्तारण एकबार न करके नियमित रूप से किया जाय ताकि सफाई हेतु बार-बार शिकायते न आये तथा चिन्हित स्थानो पर कूडेदान रखे जाय। 
     एडीएम ने बताया कि समाधान योजना के अन्तर्गत कुल-237 समस्याएं प्राप्त हुई जिसमे से 226 समस्याओं का निस्तारण कर लिया गया है तथा 11 लम्बित पडी समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देष सम्बन्धित अधिकरियो को दे दिये गये है। जन संवाद सेवा योजना के अन्तर्गत कुल-926 षिकायते प्राप्त हुई है जिनमेे से 874 षिकायतो का निस्तारण कर दिया गया है, 62 समस्याएं लम्बित पडी है जिनका षीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देष दे दिये गये है।  
     बैठक में प्रशिक्षु आइएएस मनुज गोयल,जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर,जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह,एआरटीओ नन्द किशोर,तहसीलदार गौरव चटवाल, सीमा विष्वकर्मा,जिला कार्यक्रम अधिकारी ललिता वर्मा,जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभा जैन,जिला आबकारी अधिकारी तपन पाण्डे,वरिश्ठ कोशाधिकारी तृप्ति श्रीवास्तव,सहायक अभियन्ता लोनिवि पंकज कुमार,अधिषासी अभियन्ता सिचाई विनय कुमार,एडी डेरी बृजेष सिंह सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।  
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

इनसाइड कवरेज न्यूज़ - www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in

Thursday, July 9, 2015

स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में 13 जुलाई को जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेष चन्द्र पाण्डे ने बताया है कि खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय उधमसिंह नगर द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में 13 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 16 वर्ष  आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओें की जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें खिलाडि़यों का प्रवेश निःशुल्क होगा तथा प्रतियोगिता  में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को खेल निदेशालय द्वारा निर्धारित मानकों के अन्र्तगत सुविधाएं प्रदान की जायेगी। उन्होंने जनपद के शिक्षण संस्थानों के प्रधनाचार्यों से कहा है कि प्रतियागिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाडियों को उनके आयु प्रमाण पत्र साथ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेज देवें। एथलेटिक प्रतियोगिता में 100मी0,200मी0,400मी0,600मी0,
1000मी0 दौड़, चक्का फैंक, गोला फेंक, उंची कूद व लम्बी कूद प्रतियागिताएं आयोजित होगीं। टीम में 10 बालक एवं 10 बालिका खिलाडी तथा 02 टीम मैनेजर होगें। श्री पाण्डे ने बताया है कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को आकर्शक पुरस्कार भी दिये जायेगें। 
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा़

रुद्रपुर 09 जुलाई - जिलाधिकारी डा0 पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में विश्व  जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा़ मनाया जायेगा। विष्व जनसंख्या दिवस के अवसर  पर 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे से जवाहर लाल नेहरु जिला अस्पताल, रुद्रपुर के प्रांगण में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देष्य जनपद में बढती आबादी का स्थिरीकरण करना है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर सरकार द्वारा मुफ्त प्रदान की जाने वाली चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाएं।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

राज्यपाल ने किया पन्तनगर विश्वविध्यालय में पौधारोपण

पंतनगर। 09 जुलाई 2015। पंतनगर विष्वविद्यालय द्वारा देश  की कृषि को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि की समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित किये जाने की आवष्यकता है। यह बात आज उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं पंतनगर विष्वविद्यालय के कुलाधिपति, डा. कृष्ण कांत पाॅल ने कही। वे आज पंतनगर विष्वविद्यालय के भ्रमण पर थे, जहां उन्होंने कुछ कार्यक्रमों एवं नये भवन का उद्घाटन किया। 

    राज्यपाल द्वारा सर्वप्रथम विष्वविद्यालय के सबसे पुराने छात्रावास, गांधी भवन, में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम विष्वविद्यालय के सभी छात्रावासों में किया जाना है, जिसके अंतर्गत सभी छात्रावासों के अभिरक्षक एवं विद्यार्थी अपने-अपने छात्रावासों में विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण करेंगे तथा बाद में उनकी देखभाल भी करेंगे। इनसे प्राप्त होने वाले उत्पाद भी उसी छात्रावास के विद्यार्थियों के लिए प्रयोग किये जायेंगे। गांधी भवन छात्रावास में ही राज्यपाल ने सभी छात्रावासों में प्रारम्भ किये जाने वाले जीर्णोद्धार कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। विष्वविद्यालय के सभी 22 छात्रावासों में 10 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न जीर्णोद्धार के कार्य किये जायेंगे, जो अगले दो-तीन माह में पूर्ण कर लिये जायेंगे। गांधी भवन के पश्चात् कुलाधिपति ने विष्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में नव-निर्मित आई.टी. भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा भवन में बने सभाकक्ष, प्रयोगषाला एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। विष्वविद्यालय के कुलपति, डा. मंगला राय ने गांधी भवन एवं आई.टी. भवन में कुलाधिपति को सभी कार्यक्रमों व आई.टी. भवन के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ विष्वविद्यालय की विशेषताओं के बारे में भी बताया। 

    प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सभागार में शि क्षकों, वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि पंतनगर विष्वविद्यालय 60 के दशक में देश से भुखमरी मिटाने एवं हरित क्रांति लाने के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा, देष की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डा. पाॅल ने कहा कि देश की कृषि को नयी दिशा  देने के साथ-साथ अब उत्तराखण्ड राज्य की जिम्मेदारी को देखते हुए उसे पर्वतीय क्षेत्र में कृषि के विकास में आ रही समस्याओं की ओर ध्यान केन्द्रित करने की आवष्यकता है। यहां की कृषि के उत्पादन में वृद्धि के उपाय खोजे जाने के लिए नयी शोध की जानी होगी, ताकि पर्वतीय कृषि को लाभप्रद बनाते हुए नवयुवकों के मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि में निवेषों की लगातार हो रही कमी को देखते हुए कम से कम पानी, भूमि एवं रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने की तकनीक खोजी जानी होगी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाषियों इत्यादि के अधिक प्रयोग से स्वास्थ्य के लिए हो रही विभिन्न समस्याओं, विषेष रूप से कैंसर जैसी भयावह बीमारियों, भूमि की उपजाऊ शक्ति में हो रहे हृास तथा मृदा संरचना में बदलाव की ओर ध्यान आकृष्ट किया एवं इनके समाधान ढूंढे जाने की आवष्यकता बतायी। कृषि की समस्याओं को दूर करने एवं नयी तकनीकों को इजाद करने में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने इसका अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी। 

डा. मंगला राय ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में कुलाधिपति का स्वागत करते हुए कहा कि हरित क्रांति के दौर के बाद अब कृषि की परिस्थितियों में काफी बदलाव आ गया है। पुरानी तकनीकें अब उत्पन्न होने वाली कृषि की समस्याओं का समाधान करने के लिए काफी नहीं है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नयी तकनीकों जैसे सेंसर आधारित तकनीकों के माध्यम से उर्वरकों का प्रयोग इत्यादि को कृषि में समावेषित करने की आवष्यकता पर बल दिया। उत्तराखण्ड की कृषि के लिए विष्वविद्यालय द्वारा प्रारम्भ किये जाने वाले आधारीय शोध कार्यक्रमों के बारे में भी डा. राय ने जानकारी दी। अंत में प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डा. एच.सी. शर्मा ने राज्यपाल एवं अन्य सभी का धन्यवाद किया। इन अवसरों पर विष्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेषक, अधिकारी एवं विद्यार्थी के साथ-साथ जिलाधिकारी डा0 पंकज कुमार पाण्डेय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलेष आनंद भरणे मौजूद थे।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरुक करने के उद्देष्य से जगह-जगह शिविर आयोजित करने के निर्देश

रुद्रपुर 09 जुलाई - मुख्य विकास अधिकारी इवा आषीश श्रीवास्तव ने आज विकास भवन सभागार में जनसंख्या स्थिरीकरण व डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाये जाने व आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर के सम्बन्ध में स्वास्थ्य व सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 11 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के बावत एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर ली जाये तथा जनता को जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरुक करने के उद्देष्य से जगह-जगह शिविर आयोजित किये जाएं।
सीडीओ ने बताया कि 11 जुलाई को प्रतिवर्ष  विश्व  जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर बढती आबादी के स्थिरीकरण व आम जनता को दो बच्चों का परिवार अपनाने का संदेश देने के उद्देष्य से जनपद मे 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा मनाया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि जनपद में स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन से सम्बन्धित उपलब्ध होने वाली निःषुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को जनसंख्या के प्रति जागरुक करने के लिए टीमें गठित की जाये तथा इस हेतु आंगनबाडी कार्यकत्रियों का सहयोग लिया जाये । उन्होने जल संस्थान व स्वजल विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि डायरिया रोग की रोकथाम हेतु टीमे गठित कर किट के माध्यम से जल की स्वच्छता की जाचें समय-समय पर करवाई जाय। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियो को निर्देष दिये कि सभी षिक्षण संस्थानो के प्रधानाचार्यो को आदेजनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरुक करने के उद्देष्य से जगह-जगह शिविर आयोजित करे कि वह प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओ को षारीरिक साफ सफाई की जानकारी दे। आंगनबाडी केन्द्रों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि शिविर के आयोजन से पूर्व उसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये तथा शिविर आयोजन दिवस पर डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमें यथासमय आंगनबाडी केन्द्रों पर पहुंचे तथा उपस्थिति पंजिका में पहुंचने का समय व नाम अवष्य दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है, पंजिका में उनके आने का समय तथा  बाल पोषण  संवर्धन कार्ड में उनके स्वास्थ्य जांच सम्बन्धी विवरण को अवष्य दर्ज किया जाये तथा उसकी रिपोर्ट की प्रति षिक्षा विभाग व उन्हें(सीडीओ) भी उपलब्ध करायें। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में 10 जुलाई को लगने वाले षिविर के बावत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारयों को निर्देष दिए कि जो बच्चे शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण करवाने से वंचित रह जायें उनका स्वास्थ्य की जांच षनिवार के दिन 01 बजे से 03 बजे तक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर की जाये।
इस अवसर पर एसीएमओ डाॅ0एचएस पांगती,मुख्य स्वास्थ्य नगर अधिकारी डाॅ0अविनाष खन्ना,जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोषी,डाॅ0बीके तिलाडा,डाॅ0सुनीता रतूडी,डाॅ0एचएस ऐरी,डाॅ0एसके अरोरा,डीपीएम नीरज सक्सेना सहित जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह व केके वाश्र्णेय,जिला कार्यक्रम अधिकारी ललिता वर्मा,अधिषासी अभियन्ता जल संस्थान तरूण षर्मा,परियोजना प्रबन्धक स्वजल प्रदीप तिवारी,सीडीपीओ कमला कोरंगा व सरोज टम्टा तथा विभिन्न क्षेत्रों से आये ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबन्धक उपस्थित थे। 
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील
रुद्रपुर 09 जुलाई - अपर जिलाधिकारी(नजूल) आशीष भटगई ने बताया है कि 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समाधान योजना एवं जन संवाद सेवा योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें समाधान योजना एवं जन संवाद सेवा योजना के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि वे नियत तिथि व समय पर पूर्ण विवरण सहित स्वयं तथा समाधान/सेवा योजना के पोर्टल पर कार्य करने वाले अपने प्रतिनिधि के साथ बैठक में प्रतिभाग करें। 
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

इनसाइड कवरेज न्यूज़ - www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in

Wednesday, July 8, 2015

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित किया जायगा

रुद्रपुर 08 जुलाई - वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित  किये जाने के मकसद से 10 जुलाई से 18 जुलाई तक पूरे जनपद में हरेला महोत्सव मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने सभी उप जिलाधिकारियों,खण्ड विकास अधिकारियों समेत विभिन्न सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देष दिये हैं कि इस अवधि में हरेला महोत्सव हेतु षासन ने जो प्रतिस्पर्धा की अनूठी पहल षुरू की है उसका अपने स्तर से व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि लोगों में वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति पैदा हो सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेष की सांस्कृतिक श्रंखला की परम्पराओं के तहत हरेला पर्व का विशिष्ट  स्थान है । उन्होंने बताया कि श्रावण मास की पहली गते को हरेला पर्व उत्तराखण्ड में बडे उत्साह ,आस्था एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाता है तथा इस दिन प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में नये पौघों का रोपण कर पौधों का संरक्षण निष्चित रूप से करते है। जिससे घरों के आस पास फलदार,छायादार,सौन्दयीकृत पेड़ पौधों को बढावा मिलता है तथा पर्यावरण की षुद्धता को बल मिलता है।जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह इस कार्य में कतई लापरवाही न बरतें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।
जिलाधिकारी ने बताया कि हरेला पर्व की महत्ता को दृश्टिगत रखते हुये एवं 10 जुलाई से 18 जुलाई तक मनाये जा रहे हरेला पर्व में धरती की शान वृक्षों के रोपण को प्रोत्साहन देने के उद्देष्य से शासन द्वारा हरेला त्यौहार के सिलसिले में हरेला प्रतिस्पर्धा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम सभा की एक महिला जिनका हरेला सर्वोत्कृश्ट होगा को हरेला पुरस्कार दिया जायेगा,पुरस्कार की राशि 500 रूपये प्रतिमाह होगी जो एक वर्श तक के लिये देय होगी। उन्होंने बताया कि हरेला प्रतिस्पर्धा में पुरस्कार चयन हेतु सम्ब्न्धित ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में समिति गठित होगी,समिति में उप प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,वन पंचायत सदस्य को सदस्य के रूप में रखा जायेगा तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वन आरक्षी,उद्यान व कृशि अथवा अन्य किसी सम्बन्धित विभाग के ग्राम स्तरीय अधिकारी /कर्मचारी में से न्यूनतम एक अधिकारी/कर्मचारी को सदस्य के रूप में जिलाधिकारी नामित करेंगे। 
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,खण्ड विकास अधिकारियों समेत जिला उद्यान, क्रषि ,डीपीआरओ, जिला युवा कल्याण अधिकारी,सीएमओ,डीडीओ तथा पीडी डीआरडीए को निर्देषित किया है कि हरेला पर्व पर प्रतिस्पर्धा के तौर पर अधिक से अधिक पौध रोपण करके पर्यावरण के संवर्धन एवं संरक्षण को बढावा देने के लिए अधिक से अधिक प्रचार कर अपने स्तर से सभी आवष्यक व्यवस्थायें सुनिचित कर लें। जिलाधिकारी ने बताया कि हरेला 17 जुलाई को मनाया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिये है कि हरेला प्रतिस्पर्धा में चयनित महिला का नाम उसकी ग्राम पंचायत का नाम/पता तथा महिला के बैंक खाते का विवरण जिला उद्यान अधिकारी को प्रस्तुत किये जाय।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के कार्यो की हुई समीक्षा

रूद्रपुर, 07 जुलाई- मा0 उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग संतोष गौरव द्वारा आज कलैक्ट्रट सभागार में अधिशासी आधिकारी नगर पालिकाओं की बैठक कर नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोनिवि के शिड्यूल रेट के अनुसार ही सफाई कार्मिको को श्रमिक दर 250 रू प्रतिदिन के हिसाब से दी जाय साथ ही उन्है माह में 500 रू की धनराशि प्रोत्साहन के रूप मे दी जाय। उन्होने कहा राज्य वित्त आयोग से जो धनराशि मिलती है उस धनराशि से पहले सफाई कार्मिको का भुगतान करने के बाद बची हुई राशि से विकास कार्य किये जाय। उन्होने कहा मौहल्ला स्वच्छता समिति के लोग स्वच्छता कार्मिको को समय से धनराशि दे रहे है या नही इसे सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुनिश्चित करे। उन्होने कहा नगर निगम व नगर पालिका में विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन कर जिन कार्मिको ने 5 साल की सेवा पूर्ण कर ली है उन्है प्राथमिकता के आधार पर नियमित करे। उन्होने कहा जो सफाई कर्मचारी सेवानिवृत हो गये है उनके देयको व पेंशन के मामले शीघ्र निस्तारित किये जाय। उन्होने कहा स्वच्छकार विमुक्ति योजना के अन्र्तगत सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डोर टू डोर सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होने कहा सफाई कार्मियो को वर्दी, मास्क, दस्ताने व लाॅग बूट दिये जाय। उन्होने कहा सफाई कार्मिको को भी सार्वजनिक अवकाश मिलना चाहिए, डयूटी से अधिक कार्य कराने पर उन्हेै ओवर टाइम दिया जाय। उन्होने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह समय-समय पर बाल्मिकी बस्ती व मलिन बस्तियों मे कैम्प लगाये। उन्होने स्वास्थ विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक 3 माह मंे सफाई कार्मिको का स्वास्थ परीक्षण कराना सुनिश्चित करे। उन्होने नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायतो से अपने आर्थिक श्रोत बढाने को भी कहा। उन्होने जल संस्थान के अधिकारी को निर्देश दिये कि बाल्मीकी बस्तियों में पेयजल की आपूर्ति सुचारू रखी जाय। 
      बैठक में मुख्य नगर अधिकारी दीप्ती वैश्य, प्रभारी अधिकारी कलैक्ट्रेट चन्द्र सिंह इमलाल, तहसीलदार गौरव चटवाल, जनपद के सभी अधिशासी अधिकारी नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत सहित समाज कल्याण, स्वास्थ, पुलिस आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

जिला योजना 2015-16 के अन्तर्गत दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रषिक्षण कार्यक्रम

रुद्रपुर 08 जुलाई - महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बीआर आर्य ने बताया है कि जनपद के विकास खण्ड खटीमा,गदरपुर, बाजपुर एवं जसपुर में जिला योजना 2015-16 के अन्तर्गत दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जिसके अन्तर्गत विकास खण्ड खटीमा के भूडमहोलिया में 13 से 14 जुलाई तक अनुसूचित जनजाति, विकास खण्ड गदरपुर में  27 से 28 जुलाई तक अनुसूचित जनजाति, विकास खण्ड बाजपुर में 12 अगस्त से 13 अगस्त तक सामान्य जाति व विकास खण्ड जसपुर के महुआडाबरा मे 19 अगस्त से 20 अगस्त तक अनुसूचित जाति के लोगों को प्रषिक्षित किया जायेगा। उन्होंने इस बावत विकास खण्ड खटीमा, गदरपुर, बाजपुर व जसपुर के सहायक प्रबन्धक उद्योग से कहा है कि वे उद्यमिता विकास के प्रषिक्षण से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

Tuesday, July 7, 2015

Jobs & Career Alert


इनसाइड कवरेज न्यूज़ - www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in
 Tuesday, July 7, 2015

9 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी ‘‘मेरा वृक्ष-मेरा धन योजना‘‘

रुद्रपुर 07 जुलाई - मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘मेरा वृक्ष-मेरा धन योजना‘‘ को जनपद में व्यापक रुप से चलाये जाने के उद्देष्य से मुख्य विकास अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। बैठक में सीडीओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को उत्तराखण्ड की संस्कृति से जोड़ने के लिए जनपद में ‘‘आओ मनाये हरियाला‘‘ अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 09 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत हरैला जो कि उत्तराखण्ड का एक पारम्परिक त्यौहार है को ‘‘मेरा वृक्ष-मेरा धन‘‘ योजना से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड स्तर पर समिति गठित की जाय जिसमें खण्ड विकास अधिकारी,डिप्टी रेंजर, व सहायक विकास अधिकारी उद्यान को रखा गया है। समिति में नामित अधिकारीप्रत्येक दिन प्रगति कीसूचना प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध करायेगे। यह समिति 9 जुलाई से 15 जुलाई तक अपने विकास खण्डों में बैठकर अपने क्षेत्र में पौधे रोपण करने वाले लोगों को चिन्हित कर आवेदन पत्र भरवायेगे। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी व जिलाउद्यान अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि ब्लाक मुख्यालयों पर यथा समय पौध उपलब्ध करा दी जाय। उन्होंने कहा कि समूह में पोैधरोपण करने हेतु जगहों को चिन्हित कर लिया जाय। 
सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा में सघन रूप से मेरा वृक्ष मेरा धन योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाय। उन्होंने कहा कि चारा प्रजाति,च्यूरा,महुआ,अखरोट व आंवला के पौधों के रोपण को प्राथमिकता दी जाय। उन्होेने कहा कि तीन साल तक पौध की रक्षा का दायित्व वृक्ष रोपित करने वाले व्यक्ति का होगा। तीन वर्श तक पौध सुरक्षित रहने पर 300 रूपये प्रति पौध तथा प्रति सौ वृक्ष पर बोनस दिया जायेगा। अखरोट,च्यूरा व महुआ के वृक्ष पर 400 रूपये प्रति वृक्ष और प्रति 100 वृक्ष पर बोनस दिया जायेगा। यदि ग्राम पंचायत सामुहिक रूप से वृक्षारोपण करती है तो पांच हजार वृक्ष रोपित करने पर 3 अथवा 4 रूपये प्रति वृक्ष बोनस दिया जायेगा। 
बैठक में प्रभारी वनाधिकारी सनातन ने बताया कि उनके पास मैदानी क्षेत्र हेतु शीशम ,तुन,आंवला,हरड,बेहड,जंगली आम,जंगली शहतूत के पर्याप्त पौधे उपलब्ध है। उद्यान विभाग द्वारा आंवला,अमरूद,के पौधें का वितरण किया जायेगा। बैठक में पीडी बालकृश्ण,डीडीओ आरसी तिवारी,मुख्य कृशि अधिकारी पीके सिंह,जिला उद्यान अधिकारी रतन सिंह,बीडीओ बीडी जोषी सुमन राणा,डीएन काण्डपाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील
 रुद्रपुर 07 जुलाई - गो0ब0पन्त कृषि  एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय, पंतनगर के निदेशक,संचार डा0 वीर सिंह ने बताया है कि 09 जुलाई को पंतनगर विश्ववविद्यालय में गांधी भवन छात्रावास में वृक्षारोपण तथा प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में नवनिर्मित सूचना प्रौद्योगिकी भवन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगें। उन्होंने बताया है कि इन कार्यक्रमों में महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड कृष्ण  कान्त पाॅल बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग करेगें। ये कार्यक्रम 09 जुलाई को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक आयोजित होगें, जिनका शुभारम्भ महामहिम राज्यपाल केके पाॅल द्वारा किया जायेगा।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

तहसीलवार अधिकारियों की आपदा सुरक्षा टीमों का हुआ गठन

रूद्रपुर 06 जुलाई- जिलाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा मानसून सीजन को दृश्टिगत रखते हुये तहसीलवार अधिकारियों की आपदा सुरक्षा टीमें गठित कर दी गई है। उन्होंने गठित टीमों में नामित अधिकारियों को निर्देष दिये है कि वह अपने क्षेत्रों में बाढ एवं जलभराव की स्थिति में क्षेत्रवार सूचना आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराना सुनिष्चित करेंगे साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये स्थिति पर नियन्त्रण रखने के कार्य करेंगे। उनहोंने कहा कि जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी सुचारु करने के साथ ही प्रभावित व्यक्तियों को निकटतम सुरक्षित स्थान पर पहुचायेंगे तथा स्थिति से आपातकालीन परिचालन केन्द्र को भी अवगत करायेंगे। जिलाधिकारी ने कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है। 
        जिलाधिकारी ने बताया कि जसपुर नगरीय क्षेत्र शैलेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, जसपुर मो0-9412091295 नरेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, जसपुर मो0-9411160002 संजय कुमार, तहसीलदार, जसपुर  मो0-9690107650 चन्द्रपाल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगों, जसपुर मो0-9917441919 है।ढेला नदी क्षेत्र में अनशुल, उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड, जसपुर (नगरीय क्षेत्र) मो0-9412090158 गंगानाथ, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जसपुर मो0-9410142397 रोहित सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, जसपुर मो0-9412969702 जे0सी0गुणवन्त, खण्ड विकास अधिकारी, जसपुर मो0-7409682473,फीका नदी क्षेत्र हेतु डी0एस0बिष्ट, सहायक अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, जसपुर मो0-9412981343 बी0एस0सत्यावली, उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड, जसपुर (ग्रामीण क्षेत्र) मो0-9412091279 डा0 संजय कुमार, चिकित्साधिकारी, साम0स्वास्थ्य केन्द्र, जसपुर मो0-9837373007 नवीन सिंह, परिवहन कर अधिकारी, जसपुर  मो0-8954555502। जिलाधिकारी ने इसी प्रकारतहसील काशीपुर के काषीपुर नगरीय क्षेत्र महेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0, काशीपुर मो0-941202305 विवेक कुमार काण्डपाल, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, (नगरीय क्षेत्र) काशीपुर मो0-9412091291 नरेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, काशीपुर मो0-9411160002 संजय कुमार, तहसीलदार, काशीपुर मो0-9690107650 ढेला नदी क्षेत्र के लिये एस0पी0गरजोला, खण्ड विकास अधिकारी, काशीपुर मो0-9410029883 उदयवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक, काशीपुर मो0-9410334304 एस0एस0 भाकुनी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, काशीपुर मो0-9411344299 डा0 योगेश वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, काशीपुर मो0-9837121896 कोसी नदी क्षेत्ररामसकल आर्या, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, काशीपुर मो0-8191895400 प्रकाश  चन्द्र शाह, उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड, काशीपुर (ग्रामीण क्षेत्र) मो0-941110818 डा0 उपेन्द्र राय, चिकित्साधिकारी, साम0स्वास्थ्य केन्द्र, काशीपुर मो0-9410754417 संजय आर्या, चकबन्दी अधिकारी, काशीपुर मो0-9568169999। तहसील बाजपुर हेतु बाजपुर नगरीय क्षेत्र सुरेश चन्द्र, तहसीलदार, बाजपुर मो0-9412035103 बी0सी0 जोशी, खण्ड विकास अधिकारी, बाजपुर मो0-9639660122 बी0के0सकारिया, डी0ओ0, विद्युत वितरण खण्ड, बाजपुर मो0-9412091286 आर0के0सिन्हा, चिकित्साधिकारी, बाजपुर मो0-9897250999 के0वी0पाण्डे, पूर्ति निरिक्षक, बाजपुर मो0-9412091518 । बौर/कोसी नदी क्षेत्र मदन सैन, सहायक अभियन्ता, जल संस्थान, बाजपुर मो0-9917475975चम्पा कोठारी, सी0डी0पी0ओ0 बाल विकास, बाजपुर मो0-9897437144 ए0के0रावत पशु चिकित्साधिकारी, बाजपुर मो0-9639867799 जगजीवन सिंह, अपर सहायक अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, बाजपुर मो0-8952371187।
       जिलाधिकारी ने लेवड़ा/गडरी नदी एवं अर्जुन नाला क्षेत्र विनोद कुमार, उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड, बाजपुर मो0-9012491287के0एन0 राजपूत, सहायक अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, बाजपुर मो0-9837190126 वसी खां, रजिस्ट्रार कानूनगों, बाजपुर मो0-9012477789 परीक्षित सिंह भण्डारी, परिवहन कर अधिकारी, द्वितीय, बाजपुर मो0-9568129211 तहसील गदरपुर हेतु गदरपुर नगरीय क्षेत्र युक्ता मिश्रा, तहसीलदार, गदरपुर मो0-9457087051 डा0 सुदेश अरोरा, चिकित्साधिकारी, गदरपुर मो0-9412033103ी शेर सिंह ग्वाल, नायब तहसीलदार, गदरपुर मो0-9410156073जी0एम0गोस्वामी, खाद्य पूर्ति अधिकारी, गदरपुर मो0-9410192397निहाल नदी क्षेत्र एस0एन0वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी, गदरपुर मो0-9837957121 छत्रपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक, गदरपुर मो0-9410941436 तेजवाल आर्य, खण्ड विकास अधिकारी, गदरपुर मो0-9411300299 पंकज कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगों, गदरपुर मो0-9837648666। बौर/ भाखड़ा नदी क्षेत्र जी0पी0पाण्डे, कनिष्ठ अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, गदरपुर मो0-9760694761रेवती उपाध्याय, बाल विकास परियोजना अधिकारी, गदरपुर मो0-9639954501 धन सिंह, राजस्व निरीक्षक, गदरपुर मो0-9837844404 विकास कुमार, नायब नाजिर, गदरपुर मो0-9012775511 तहसील रूद्रपुर
रूद्रपुर नगरीय क्षेत्र एवं कल्याणी नदी क्षेत्ररवीन्द्र नेगी, सहायक मुख्य नगर अधिकारी, नगर निगम, रूद्रपुर मो0-8859502030 अशोक कुमार, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0, रूद्रपुर मो0-7830202555 गौरव चटवाल, तहसीलदार, रूद्रपुर मो0-9719256615, 7830317387 बी0एस0बिष्ट, सहायक अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, रूद्रपुर मो0-9837245905 भुवन चन्द्र, रजिस्ट्रार कानूनगों, रूद्रपुर मो0-9411301355 गिरीश चन्द्र पाण्डेय, सफाई निरीक्षक, नगर निगम, रूद्रपुर मो0-8859502015 तहसील किच्छा किच्छा नगरीय क्षेत्र एवं गौला नदी क्षेत्र हरीश चन्द्र मुरारी, तहसीलदार, किच्छा, मो0-9311706931 आर0सी0आर्या, उपखण्ड अधिकारी, किच्छा मो0-9412091263 के0केबिष्ट, पूर्ति निरीक्षक, किच्छा मो0-9719596351 जी0डी0 पाण्डे, प्रभारी सहायक अभियन्ता, लो0नि0वि0, किच्छा मो0-9411704411 आर0के0 श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता, जल संस्थान, किच्छा मो0-7535801606 तहसील सितारगंज सितारगंज नगरीय क्षेत्र रमेश चन्द्र गौतम, तहसीलदार, सितारगंज मो0-9456592131 सरिता राणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, सितारगंज मो0-9837022731 संजय राज, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, सितारगंज मो0-9412172401डा0 जितेन्द्र कुमार, पशु चिकित्साधिकारी, सितारगंज मो0-9917665920 
श्री बी0एस0बिष्ट, सहायक अभियन्ता, सितारगंज मो0-9837245905 बैगुल एवं कैलाष नदी क्षेत्र गोपाल राम आर्या, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सितारगंज मो0-9412122378 अनुज त्रिपाठी, उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड, सितारगंज मो0-9412091264 के0एस0देव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सितारगंज मो00-9761578559 डी0आर0आर्या, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सितारगंज मो0-9411112905 हरीश चन्द्र जोशी, खण्ड विकास अधिकारी, सितारगंज मो0-9837432072 देवहा, सूखी एवं खकरा नाला क्षेत्र कुलदीप सिंह, अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, सितारगंज मो0-9412091273 डा0 हर्ष सिंह ऐरी, चिकित्साध्यक्ष, सितारगंज मो0-9897920872 अभय कुमार वर्मा, सहायक अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, सितारगंज मो0-9412635444 ए0बी0 जोशी, कनिष्ठ अभियन्ता, जल संस्थान, सितारगंज मो0-7535801612 तहसील खटीमा खटीमा नगरीय क्षेत्र (ऐठा नाला खकरा नाला सहित)
श्री रमेश चन्द्र गौतम, तहसीलदार, खटीमा मो0-9410516327 डी0एन0 काण्डपाल, खण्ड विकास अधिकारी, खटीमा मो0-9760488747 पवन उप्रेती, अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, खटीमा मो0-9917474773
श्री कैलाश चन्द्र पन्त, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0, खटीमा मो0-9412314548 देवहा एवं प्रवीन नदी क्षेत्र
डा0 सुनीता चैफाल, चिकित्साधिकारी, खटीमा मो0-9897624228 भगीरथ जोशी, नायब तहसीलदार, खटीमा मो0-9412929817 सी0एस0बिष्ट, कनिष्ठ अभियन्ता, जल संस्थान, खटीमा मो0-7535801613 सनी गोस्वामी, अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, खटीमा मो0-9917474788, 9412091275 कामन एवं जगबूढ़ा नदी क्षेत्र डा0 एस0के0शर्मा, राजकीय पशु चिकित्सालय, खटीमा मो0-9411289683 नन्दन प्रसाद आर्या, परिवहन कर अधिकारी, खटीमा मो0-9012119119 अजय ध्यानी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली, खटीमा मो0-9411112906 रामनगीना, अपर सहायक अभियन्ता, लो0नि0वि0, खटीमा मो0-7579223115 है।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

हरियाले की प्रतियोगिता 17 जुलाई को करवाएं : मुख्यमंत्री

मा0 मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज जनपद के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस कर जनपदों में बरसात से हो रहे नुकसान, सडको की स्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के हर गांव में हरियाला बोया जाता है, इसलिये सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों के सभी ग्राम सभाओं में हरियाले की प्रतियोगिता 17 जुलाई को करवाएं। उन्होने कहा गांव में सबसे अच्छा हरियाला बोने वाली एक महिला का हरित महिला के रूप में चयन कर एक साल तक 500 रू प्रतिमाह की दर से पारितोषिक दिया जायेगा। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिला का चयन करने हेतु हर ग्राम सभा में एक समिति गठित कर समिति में ग्राम प्रधान, सरपंच, पंचायत सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी, फाॅरेस्ट गार्ड, उप प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य को नामित किया जाय, जो ग्राम सभा में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन कराकर हरियाली प्रतियोगिता में हरित महिला का चयन कर सके। एक ग्राम सभा से एक ही महिला को चयनित किया जायेगा। 
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील

आपदा के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन रवाना किया

रूद्रपुर 06 जुलाई - जिलाधिकारी डा0 पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा आज कलैक्ट्रट परिसर से आपदा के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने कहा मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पहाडो में अत्यधिक वर्षा होने के कारण जनपद के नदी व नालों का जलस्तर बढ सकता है। उन्होने नदी व नालों के निकट रहने वाले लोगो को सचेत करते हुए कहा कि जलस्तर बढने पर वे लोग सुरक्षित स्थानों पर आकर रहे। जिलाधिकारी ने कहा इस प्रचार वाहन का मकसद लोंगो को आपदा व बाढ से जागरूक करने हेतु किया जा रहा है। उन्होने कहा नदियों का जलस्तर बढने पर अपने नजदीकी बाढ चैकियो, तहसील में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करे, ताकि प्रशासन समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर सके। उन्होने कहा इस बरसात के सीजन में कोई भी व्यक्ति सुरक्षा की दृष्टि से नदी व नालों के किनारे न जाय। इस प्रचार वाहन मे ध्वनि के माध्यम से लोगो को आपदा के बचाव की जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही है यह वाहन आज किच्छा, सितारगंज व खटीमा के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ आपदा प्रबन्धन अधिकारी डा0 अनिल शर्मा भी उपस्थित थे।
इनसाइड कवरेज न्यूज़ - www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in